Procedure for Marriage in Arya Samaj Temple

आर्य समाज मंदिर में विवाह करने के लिए नियम :

1. भारतीय कानून के अनुसार लड़के की आयु 21 वर्ष एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए|

2. लड़का एवं लड़की दोनों का वैदिक धर्मी (हिन्दू) होना अनिवार्य है|

3. लड़का एवं लड़की दोनों की विवाह के लिए सहमति अनिवार्य है|

4. विवाह की साक्षी के लिए लड़का एवं लड़की से भिन्न 6 व्यक्तियों का होना अनिवार्य है|

5. विवाह संस्कार आर्य समाज मंदिर द्वारा निर्धारित यज्ञ मंडप में ही कराया जाएगा |

6. सभी आवश्यक संलेख प्राप्त होने के बाद प्रार्थना अस्वीकार करने का विशेषाधिकार आर्य समाज के अधिकारीयों के पास सुरक्षित रहेगा |

7. विवाह संस्कार करवाने से पहले सुनिश्चित कर लेवें कि वह आर्य समाज मन्दिर प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा विवाह करवाने के लिए अधिकृत किया गया हो |
दिल्ली राज्य के अधिकृत आर्य समाज मंदिरों की सूची

8. सभी प्रतिलिपियों के साथ मूल प्रति लाना आवश्यक है |

9. लड़का एवं लड़की निम्नलिखित संलेख (दस्तावेज) तैयार करके आर्य समाज के अधिकारीयों से सम्पर्क करें :

 

क्रम संख्या निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकने वाले दस्तावेज (कोई एक) सत्यापन प्रपत्र 
1 लड़के द्वारा घोषणा पत्र प्रपत्र के अनुसार स्वयं हस्ताक्षरित मूलप्रति डाउनलोड
2 लड़के द्वारा निष्पादित शपथ पत्र प्रपत्र के अनुसार नोटरी पब्लिक से सत्यापित मूलप्रति डाउनलोड
3 लड़के का पहचान प्रमाण पासपोर्ट, आधार कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र, अन्य सरकारी पहचान पत्र स्वयं सत्यापित प्रतिलिपि   
4 लड़के का आयु प्रमाण 10वीं कक्षा का प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र, अन्य सरकारी पहचान पत्र स्वयं सत्यापित प्रतिलिपि   
5 लड़के पक्ष के 3 साक्षियों के पहचान पत्र पासपोर्ट, आधार कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र, अन्य सरकारी पहचान पत्र स्वयं सत्यापित प्रतिलिपि   
6 लड़के की 4 फोटो पासपोर्ट साइज़ में    
7 लड़की द्वारा घोषणा पत्र गुलाबी प्रपत्र स्वयं हस्ताक्षरित मूलप्रति डाउनलोड
8 लड़की द्वारा निष्पादित शपथ पत्र 10 रूपये के स्टाम्प पेपर पर संलग्न प्रपत्र के अनुसार टाइप करवाकर नोटरी पब्लिक से सत्यापित मूलप्रति डाउनलोड
9 लड़की का पहचान प्रमाण पासपोर्ट, आधार कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र, अन्य सरकारी पहचान पत्र स्वयं सत्यापित प्रतिलिपि   
10 लड़की का आयु प्रमाण 10वीं कक्षा का प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र, अन्य सरकारी पहचान पत्र स्वयं सत्यापित प्रतिलिपि   
11 लड़की पक्ष के 3 साक्षियों के पहचान पत्र पासपोर्ट, आधार कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र, अन्य सरकारी पहचान पत्र स्वयं सत्यापित प्रतिलिपि   
12 लड़की की 4 फोटो पासपोर्ट साइज़ में