Ration Provided to 200 Tribal Families

Akhil Bharatiya Dayanand Sewa Ashram Dimapur Distributed Ration to 700 Families in Dimapur Villages.

06 Jun 2020
Madhya Pradesh, India
Akhil Bhartiya Dayanand Sewashram Sangh

अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ दिल्ली और आर्य गुरुकुल रानी बाग दिल्ली से प्राप्त खाद्य सामग्री 6 जून को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के काकनवानी व बालवासा के सेवाश्रम इकाई में 200 से अधिक जरूरतमंद आदिवासी परिवारों को वितरित की गई। साथ ही सभी को मास्क भी दिए गए। ये सभी लाभार्थी ग्राम काकनवानी, हेड़ावा, गणेशपुरा, डूंगरी पाड़ा, भीमपुरी, मदरानी, पीपल खूंटा, गोरिया खानदान,  रोजिया मोरझरी, उमरादरा, परनाली दौलतपुरा, सूजापुरा, नौगांवा, बालवासा से चयनित किए गए थे। इस वितरण समारोह में सेवाश्रम थांदला के अध्यक्ष व प्रसिद्ध समाज सेवी आचार्य श्री विश्वासोनी, कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह आर्य , रमेश बारिया, मलसिंह भगत, दयाल सिंह आर्य, सुजीत भंवर और अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे। गुलाब सिंह आर्य ने ग्राम वासियों को सेवाश्रम के कार्यों को बताते हुए सेवाश्रम मुख्यालय दिल्ली व आर्य गुरुकुल रानी बाग के पदाधिकारी के प्रति धन्यवाद अर्पित किया। 

 

Oath Taken by People for Clean Environment

Plantation done by Arya Samaj