Oath Taken by People for Clean Environment

Arya Samaj held Yajya in Different Parks on Occasion of World Environment Day

06 Jun 2020
Delhi, India
Arya Samaj Kirti Nagar

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून को दिल्ली के आर्य समाज कीर्ति नगर की ओर से सुबह में कीर्ति नगर के जे ब्लॉक पार्क में यज्ञ किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी ने स्वच्छ पर्यावरण रखने का संकल्प लिया। यज्ञ के यजमान दंपत्ति रेनू जी और नरेश खुराना जी थे। इसके अलावा डॉ. मधु के साथ ही अन्य स्थानीय निवासी भी यज्ञ में मौजूद रहे। इसके बाद सुबह में ही एच. ब्लॉक पार्क में भी यज्ञ किया गया। शाम के समय आर्य समाज की ओर से कीर्ति नगर के एफ-ब्लॉक पार्क में यज्ञ किया गया। उषा चुध जी, किरण चड्ढा जी, सतीश चड्ढा जी, शशि जी, जितेंद्र खरबंदा जी और  à¤—ुलशन खरबंदा जी यजमान बने और प्रवीण आर्य, नागपाल दंपत्ति ने भी आहुतियां डालीं। आर्यसमाज कीर्तिनगर की ओर से शनिवार 6 जून को भी विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. ऋषि पाल शास्त्री जी के नेतृत्व में डी- ब्लॉक के पार्क में यज्ञ किया। आर्य समाजी सुमन जी और राजकुमार आनंद, अशोक आनंद जी, शिवानी आनंद जी अपने पूरे परिवार से साथ यज्ञ में सम्मिलित हुआ। 

 

ABDSS Distributed ration to the needy

Ration Provided to 200 Tribal Families