Festival of Lights

The program of Deepotsav was organized by the students of Arya Gurukul Rani Bagh and Shanti Gurukul.

25 Oct 2022
Delhi, India
Akhil Bhartiya Dayanand Sewashram Sangh

महर्षि दयानन्द सरस्वती के 139 वें निर्वाण दिवस और दीपावली पर आर्य गुरुकुल रानी बाग एवं शांति गुरुकुल के छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष रूप से दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया | यह सर्वविदित है कि ये सभी बच्चे दिल्ली से दूर पूर्वोतर राज्यों के आदिवासी क्षेत्रों से यहा शिक्षार्थ आए हुए है | जब हम अपने परिवार जनों ओर बच्चों के साथ घरो में दीपावली या अन्य पर्व मनाते है तो इनका भी मन तो करता ही होगा | इनकी सुकोमल भावनाओं का ध्यान रखते हुए अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ द्वारा सामूहिक रूप से इन संस्थाओ में दीपोत्सव का आयोजन किया गया | परिणाम स्वरूप सभी बच्चे उमंग उत्साह और उल्लास से खुशियां मनाते हुए दीपोत्सव में समम्लित हुए और सभी ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी को उनके 139 वें निर्वाण दिवस पर शत शत नमन किया |

 

139th Nirvana Diwas of Maharishi Dayanand Saraswati

Distribution of Clothes to Workers on the Auspicious Occasion of Deepawali