Sahyog Distributed Cloths on Shri Krishna Janmotsav

12 Aug 2020
Delhi, India
सहयोग

जग को कर्म का सिद्धांत समझाने वाले कर्मयोगी योगेश्वर श्री कृष्ण के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आर्य समाज ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में यज्ञ का आयोजन किया। इसी कड़ी में चित्रा विहार क्षेत्र में अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित संस्था ‘सहयोग’ ने भी यज्ञ के साथ वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से हुई। यज्ञ में महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और सभी ने स्वयं आगे आ आकर यज्ञ में अपनी आहुति दी। यज्ञ उपरांत योगीराज श्रीकृष्ण के बारें में उपस्थित सभी को बताया गया कि  à¤¶à¥à¤°à¥€à¤•à¥ƒà¤·à¥à¤£ के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में धर्म के कार्य को आगे बढ़ाने और विश्व को संदेश दे कि हम श्री कृष्ण व अर्जुन जैसे योद्धाओं के वंशज हैं जो अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए उन पितामहों की छाती भी छलनी करने से नही चूकेंगे जिनकी गोद में खेलकर हम बड़े हुए हैं। श्री कृष्ण से राष्ट्र सर्वोपरि-धर्म सर्वोपरि का संदेश लेकर जन्माष्टमी के पर्व को सार्थक बनाया। प्रवचन के उपरांत उपस्थित सभी को वस्त्र वितरित किए गए।
 

Shri Krishna Janmotsav Celebrated By Gurukul

Sankraman Mukti Pushtivardhan Yajya Completed