Charitra Nirman evam Vyayam Prashikshan Shivir

15 Jun 2023
India
आर्य वीर दल शामली

शामली जनपद के थाना भवन नगर के एल्पाईन विद्यापीठ में 8 से 15 जून 2023 तक आयोजित सहारनपुर परिमण्डल सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली का आर्य वीर दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अंतर्गत आर्य वीर दल का भव्य समारोह सम्पन्न हुआ | जिसमें 165 आर्य वीरों ने सहभागिता की, 14 जून 2023 को सायं भव्य शोभायात्रा एवं 15 जून 2023 को 136 आर्य वीरों नें दीक्षान्त समारोह में सहभागिता की इस शिविर के मुख्य सूत्रधार संयोजक सहारनपुर परिमंडल के संचालक/ एल्पाईन विद्यापीठ के प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह आर्य जी रहे |  इस कार्यक्रम के प्रेरक उत्तर प्रदेश के संचालक पंकज आर्य मुख्य यज्ञाचार्य एवं बौद्धिकाध्यक्ष रहे, मुख्य व्यायाम शिक्षक दिनेश आर्य भरुआ सुमेरपुर हमीरपुर एवं गोविंद आर्य भरुआ सुमेरपुर हमीरपुर रहे, सहयोगी व्यायाम शिक्षक राजकुमार आर्य मुजफ्फरनगर, संदीप वैदिक मुजफ्फरनगर, सोनवीर हस्तिनापुर मेरठ रहे, मुख्य कार्यकर्ताओ के रूप में परिमंडल संचालक ओमवीर आर्य,  जिला संचालक शामली चंद्रबोस आर्य, श्रवण कुमार शामली, मंगल सेन आदि रहे, दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री शुरेश राणा जी रहे |

 

Aatmraksha and Charitra Nirman Prashikshan Shivir

Vyaktitva Vikas Prashikshan Shivir