Prime Minister Modi reaches Arya Samaj Guyana

22 Nov 2024
Guyana

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब दक्षिण अमेरिका के एक देश गुयाना पहुंचे तो उन्होंने आर्य समाज स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिसका अनावरण 2011 में गुयाना में आर्य समाज आंदोलन की शताब्दी के अवसर पर किया गया था। लेकिन अगर गयाना में आर्य समाज के आंदोलन का इतिहास देखें तो यह बेहद गर्व करने वाला है।

आर्य समाज पहली बार 1900 के दशक की शुरुआत में स्वामी दयानंद की शिक्षाओं के साथ गुयाना में पहुंचा, लेकिन महर्षि दयानंद जी के परम शिष्य और क्रांतिकारी भाई परमानंद के आगमन के बाद 1910 के बाद तेजी से बढ़ा। साल 1921 में, गुयाना में पहला आर्य समाज बनाया गया था। साल 1929 में महर्षि दयानंद जी के दूसरे शिष्य पंडित मेहता जैमिनी के गयाना पहुँचने के बाद आर्य समाज का संगठन बना और 1935 में पंडित भास्करानंद पहुंचे और दस साल तक गुयाना में रहे, विभिन्न समाजों को संगठित किया। गयाना के सभी आर्य समाजों के लिए मूल निकाय, अमेरिकन आर्यन लीग की स्थापना की गई। इसके बाद पंडित उषारबुद्ध आर्य 1955 में पहुंचे और आर्य समाज के युवा संगठन आर्य वीर दल की स्थापना की।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी एक पोस्ट में लिखा: “गुयाना के जॉर्जटाउन में, आर्य समाज स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। गुयाना में हमारी संस्कृति को संरक्षित करने में उनकी भूमिका वास्तव में सराहनीय है। यह एक बहुत ही खास वर्ष भी है क्योंकि हम स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मना रहे हैं।”

15th Day Yagya Training Camp

Yagya Parshikshan Shivir