Admisson Open in Shrimati Chandrawati kanya Gurukul Sanskrit Vidyapeeth

Admisson has Started form 25 June in Shrimati Chandrawati kanya Gurukul Sanskrit Vidyapeetha Prahladpur

श्रीमती चन्द्रावती कन्या गुरुकुल संस्कृत विद्यापीठ देवरी प्रह्लादपुर, कासगंज में 25 जून से कन्याओं का प्रवेश प्रारम्भ प्रवेश के लिए अर्हताएं व नियम 1. कक्षा 5 उत्तीर्ण बालिका का प्रवेश संभव है 2. बालिका को प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है 3. प्रवेश समय स्थानान्तरण प्रमाणपत्र लाना आवश्यक है 4. गुरुकुल का बालिका को योग्यता प्राप्त कराना मुख्य ध्येय है, उसी को वरीयता प्राप्त होगी। राजकीय परीक्षा गुरुकुल का गौणिक धर्म है 5. प्रवेश समय बालिका का छायाचित्र एवं स्वस्थता- प्रमाणपत्र अवश्य साथ लावें। 6. बालिका को अपने सभी कार्य स्वयं करने होंगे। 7. नित्यप्रति के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। 8. अध्ययन काल में गणवेश पहनना अनिवार्य है। 9. अध्ययन काल में मोबाइल रखने की अनुमति नहीं। मास के अन्त में दूरभाष से बात हो सकेगी। 10.मासिक भोजन शुल्क 2000 रुपए है। पुस्तक, वस्त्र आदि का व्यय अभिभावक को पृथक् देना होगा। प्रवेश समय प्रवेश शुल्क,फलक शुल्क भी पृथक् देना होगा। 11. अभिभावक 6 मास के उपरान्त बालिका से मिल सकते हैं। 12. 5 वर्ष पश्चात् अवकाश प्राप्त होगा। अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित चलभाषों पर संपर्क करें। संपर्क सूत्र- 7007748616, 9414533951 अध्यक्षा- आचार्या डॉ. सूर्या देवी चतुर्वेदी

 

Rajasthan Sabha Paid Tribute to Galwan Valley Martyrs

First Arogya Vairagya Saubhagyodya Shivir